Youtube

मस्से हटाने के तरीके

चेहरे की सुंदरता पर मस्से दाग की तरह दिखाई देते है । मस्से होने का मुख्य कारण  है पेपीलोमा वायरस है । त्वचा पर पेपीलोमा वायरस के आने से छोटे खुरदुरे कठोर पिंड बन जाते है जिन्हें मस्सा  कहा जाता है । पहले मस्से की समस्या अधेड़ उम्र में होती थी , लेकिन आजकल युवाओं में भी ये समस्या होने लगी है जिनसे परेशानियां आती है काले मस्से तो चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते है । मस्से काले भूरे रंग के होते है ।   मस्से 8  से 12 प्रकार के होते है । मस्से को काटने और फोड़ने के कारण  मस्से का वायरस शरीर के अन्य हिस्सों में भी चला  जाता है। जिसके कारण  मस्से हो जाते है । कभी - कभी मस्से का वायरस एक आदमी से दूसरे आदमी की त्वचा पर आकर मस्सा  बना देता है  ।

ये मस्से कई बार ऐसी जगह हो जाते हैं जिनसे परेशानियां आती है , जैसे गले पर मस्से निकल आये तो किसी भी तरह के नैकलेस या चेन पहनने से ये मस्से उसमें उलझ जाते हैं , और आपको दर्द होता है ।आइये जानते है हम इन मस्सों के क्या कारण  है । शरीर मर मस्से बहुत अजीब लगते है । काले मस्से तो चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते है । 

                                                    

                                                     
मस्से हटाने के तरीके

1  .  साफ़ - सफाई का ख़ास ध्यान रखना चाहिए । और किसी दूसरे का तौलिया इत्यादि चीजें इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ।

2  . बी काम्प्लेक्स , विटामिन ए , विटामिन सी , विटामिन ई युक्त आहार के सेवन से मस्सों को दूर किया जा सकता है ।

3  . मस्से पर आलू की फांक रगड़नी चाहिए या केले के छिलके के भीतर के भाग को रगड़ना चाहिए। 

4  . मस्सा ख़त्म करने के लिए एक अगरबत्ती जला  लें और अगरबत्ती के जले हुए गुल को मस्से का स्पर्श कर तुरंत हटा लें । ऐसा 8-10  बार करें , इस उपाय से मस्सा  सूखकर झड़ जायेगा ।

5  . खट्टे सेब  का जूस निकालकर उसको दिन में काम से काम तीन बार मस्से पर लगाएं । नियमित रूप से लगाने पर आप पाएंगे की मस्से धीरे - धीरे झड़  रहे है और तीसरे सप्ताह तक बिलकुल ख़तम होते दिखेंगे ।

6  . बेकिंग सोडा और कैस्टर ( अरंडी ) के तेल को रात में मस्सों पर लगाकर सोने से मस्से दूर होते है ।

7  . मस्सों को कुछ दिन में ही गायब करने के लिए आप फूलगोभी के रस  को प्रतिदिन मस्सों  हैं ।

8  . मस्सों से छुटकारा पाने के लिए पोटेशियम बहोत लाभदायक है । जैसे - सेब , केला , अंगूर , आलू , मशरूम , टमाटर , पालक इत्यादि ।

9  . बरगद के पेड़ के पत्तों का रस  मस्सों के उपचार में बहुत ही असरदार होता है । इसके प्रयोग से मस्से अपने आप गिर जात्ते है ।

10 . एक चम्मच धनिया के रस  में एक चुटकी हल्दी डालकर सेवन करने से मस्सों से राहत  मिलती है ।

11 . कच्चे आलू की एक स्लाइस नियमित रूप से दस मिनिट तक मस्से पर लगाकर रखने से मस्सों से छुटकारा मिल जायेगा ।

12 . एक बूँद ताजे मौसमी का रस  मस्से पर  लगा दें , और इसे भी पटटी  से बांध  लें , ऐसा दिन में 3  या 4  बार करें । ऐसा करने से मस्से गायब हो जायेंगे ।

13 .  नियमित रूप से प्याज का रस मलने से भी मस्से गायब हो जाते है ।

14 . मस्सों पर एलोवेरा को दिन में तीन बार लगायें । ऐसा एक सप्ताह तक करते रहें , मस्से गायब हो जायेंगे ।

15 . अलसी के बीजों को पीसकर उसमें अलसी का तेल और शहद मिलाएं और फिर इसे मस्सें पर लगाए ऐसा 4 - 5  दिन नियम से करें ।

16 . रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद मस्सों पर शहद लगाइये , इससे मस्से शीघ्र ख़तम होते है ।

17 . लहसुन की कली को छीलकर उसे काटकर मस्सों पर रगडिये , मस्से जल्दी सूखकर झड़  जायेंगे ।

18 . ताजा कटा हुआ अनानास लेकर उसे मस्सें पर लगाएं इससे जल्दी ही राहत मिलती है ।

19 .  यदि शरीर की  त्वचा पर छोटे - छोटे काले मस्से हो गए  हो तो उन पर काजू के छिलकों का लेप लगाने से मस्से साफ़ हो जाते है ।

20 . चूना और घी एक सामान मात्रा में लेकर दोनों को खूब फेंटकर किसी सुरक्षित जगह पर रख दें  । उसे मस्सों पर दिन में 3 - 4  बार लगाएं  । इससे मस्से जड़ से हट जायेंगे और दोबारा नहीं आएंगे  ।

21 . ताजा अंजीर लें इसे कुचलकर -  मसलकर कुछ मात्रा मस्सों पर लगाएं और 30  मिनिट तक लगा रहने दें  । फिर गरम पानी  से धो लें  । 3 - 4  हफ्ते में मस्से समाप्त हो जायेंगे  ।

22 . कलौंजी के कुछ दाने सिरके में पीसकर मस्सों पर लगाकर सो जाये । कुछ दिनों में मस्से कट  जायेंगे  ।

23 . चेहरे को अच्छी  तरह धोएं और कॉटन को  सिरके में भिगोकर तिल - मस्सों पर लगाए  । दस मिनिट बाद गर्म पाने से चेहरा धो लें  । कुछ दिनों में मस्से गायब हो जायेंगे  ।

                                                            



नोट  :- इस लेख में बताये गए नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। पहले से ली जा रही कोई भी दवा बंद न करें। असुविधा होने पर इस साइट की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।