Youtube

सिर दर्द के लिए उपाय

सिर दर्द ( Headace ) में कपाल केसर दोनों और की कनपटियों में तेज दर्द होता है , जिसे सिर दर्द कहते हैं।  सिर , गर्दन या कभी - कभी पीठ के ऊपरी भाग के दर्द की अवस्था है।  यह सबसे अधिक होने वाली तकलीफ है , जो कुछ व्यक्तियों में बार - बार होता है। सिर दर्द अपने आप में कोई रोग नहीं है ,और यदि सिर दर्द बिना किसी कारण के उत्पन्न होता है तो यह 2 - 3  दिन में अपने आप ठीक हो जाता हैं। 

                                               
   

सिर दर्द के कारण 

1   . ज्यादा तनाव लेने से सिरदर्द होता है। 

2   . चिंता के कारण भी सिरदर्द होता है। 

3   . थकान। 

4   . माइग्रेन। 

5   . बहुत अधिक सोने से और नींद पूरी न होने से भी सिरदर्द होता है। 

6   . डीहाइड्रिशन। 

7   . स्मोकिंग और शराब पीने से भी सिरदर्द होता है। 

8   . आँखों पर अधिक दबाव पड़ने से भी सिरदर्द होता है। 

9   . अत्यधिक शोर से। 

10 . फोन पर जयादा बात करने से। 

11 . कभी - कभी अधिक व्यायाम कर लेने से सिरदर्द शुरू हो जाता है। 

12 . दांतों में दर्द के कारण भी सिरदर्द की शिकायत रहती है। 

13 . कभी - कभी कुछ दवाईयाँ भी सिरदर्द का कारण होती है। 

14 . अधिक देर तक टीवी देखने से भी सिरदर्द होता है। 

सिरदर्द के लक्षण 

1   . नाक से खून आना , धड़कन तेज होना , नजर का धुंधलापन , बेचैनी , सिर फटने जैसा महसूस होना , कभी - कभी उल्टी आना आदि। 

2   . आँखों में भारीपन महसूस होना , और सिर के दूसरी तरफ दर्द होना। 

3   . हाथ पर जोर से बंधे बैंड जैसा दर्द होता है। 

4   . पूरे सिर  में दर्द होता है , किसी एक बिंदु या एक तरफ नहीं होता। 

5   . दर्द दबाव के तरह होता है। 

6   .सिर के भीतर , गर्दन के पिछले हिस्से में और कन्धों में दर्द होता है। 

7   . नींद लगने में कठिनाई होती है। 

                                                  

सिरदर्द के घरेलू उपाय 

1   . कुछ - कुछ देर पर पानी की थोड़ी - थोड़ी मात्रा पीने से भी सिरदर्द में आराम मिलता है। एक बार आपका शरीर हाइड्रेटेड हो जाएगा तो सिर का दर्द भी धीरे - धीरे कम होने लगेगा। 

2   . लौंग की कुछ कलियों को गर्म कर लीजिए , फिर इन लौंग की कलियों को एक रुमाल में बांध लीजिए। कुछ - कुछ देर पर इस पोटली को सूंघते रहिए।  आप पाएंगे की सिर का दर्द कम हो गया है। 

3   . तुलसी के पतियों को पानी में पकाकर उसका सेवन कीजिए सिर दर्द होने पर इसकी चाय भी काफी फायदेमंद होती है। 

4   . एक सेब काट लें और उस पर नमक डालकर खाएं , सिरदर्द में राहत पाने के लिए ये बहुत कारगर उपाय है। 

5   .सिरदर्द में काली मिर्च और पुदीने की चाय का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद होता है। 

6   . लौंग पाउडर और नमक का पेस्ट बना लें।  फिर इस पेस्ट को दूध में मिलाकर पिएं।  नमक में हाइग्रस्कापिक गुण पाया जाता है , जिससे यह सिर में मौजूद सभी द्रव्य पदार्थ को सोख लेता है।  नतीजन सिरदर्द से आराम मिलता है। 

7   . एक गिलास गर्म पानी लें , और उसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं।  इससे आपको सिरदर्द में राहत पहुँचेगा। 

8   . सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए आप यूकेलिप्टस के तेल से मसाज करें। 

9   . गाय का गर्म दूध पीने से भी सिरदर्द से छुटकारा मिलता है। 

10 . सिरदर्द से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा उपचार यह है कि दालचीनी को पीसकर पाउडर बना लें।  अब इसे पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार करें , इस पेस्ट को सिर पर लगाने से आपको तुरंत आराम मिलेगा। 

11 . थोड़ा सा चंदन लेकर पानी के साथ उसका पेस्ट करें।  अब इस पेस्ट को अपने ललाट पर लगाएं।  आपका सिरदर्द पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। 

12 . 10 - 15 मिनिट नारियल तेल से मसाज करने से भी आपको सिरदर्द से राहत मिलेगी। 

13 . लहसुन एक पेनकिलर के रूप में काम  करता है। कम से कम एक चम्मच रस निकालें और पिएं सिरदर्द में राहत मिलेगी। 

14 . जब आप सुबह उठें तो सेब पर नमक लगाकर खाएं।  इसके बाद गर्म पानी या दूध पीएं।  अगर आप लगातार 10 दिनों तक ऐसा करेंगे तो आप पाएंगे कि आपके सिरदर्द की समस्या ख़तम हो गई। 

15 . करीब 15 मिनिट तक बादाम के तेल से सिर का मसाज करने पर सिरदर्द से राहत पहुँचता है। 

16 . धनिया पत्ती , जीरा और अदरक से बनी चाय पीएं।  इससे सिरदर्द से काफी तेजी से राहत पहुँचता है। 

17 . पान अपने दर्दनाशक गुणों के लिए जाना जाता है।  इससे सिरदर्द को भी काफी जल्दी आराम पहुंचता है।  आप कुछ पान के पत्ते लें और उसका पेस्ट बना लें।  जब आप इसे अपने ललाट पर लगायेंगे तो सिरदर्द से बहुतआराम मिलेगा। 

18 . अगर आप सिरदर्द से निजात पाना चाहते हैं तो अच्छी नींद लें। 

19 . लौकी का गूदा सिर पर लेप करने से तुरंत आराम मिलता है। 

20 . एक्यूपंक्चर सिरदर्द और माइग्रेन को ठीक करने के लिए बहुत लाभकारी है।  सिरदर्द को दूर करने के लिए जबड़े वाला प्वाइंट दबाएं। 

21 . पिरमिंट सिरदर्द के लिए बहुत फायदेमंद है , इसलिए अगर आपको सिरदर्द की शिकायत है , तो आप इसे चाय में मिलाकर पी सकते है। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा। 

22 . सिर के जिस हिस्से में दर्द हो , उसके दूसरे हिस्से की तरफ नाक के छिद्र में एक बूंद शहद डालने से सिर का दर्द तुरंत दूर हो जाता है। 

23 . बादाम के तेल में केसर मिलाकर दिन में 3 - 4 बार सूंघने से सिरदर्द में आराम मिलता है। 

24 . सिरदर्द के लिए नौशादर और खाने वाला चूना बराबर मात्रा में मिलाकर एक शीशी में भरकर उसे अच्छी तरह मिला लें।  सिरदर्द होने पर इसे सूंघे। 

25 . सरसों के तेल को कटोरी में डालकर 1 से 2 मिनिट तक दिन में तीन - चार बार सूंघे। 

26 . एक मुनक्के का बीज निकालकर उसमें एक साबुत राई रख दें।  2 - 3 दिन लगातार सूर्योदय से पहले कुल्ला करके पानी से मुनक्का निगल लें। सिरदर्द में तुरंत लाभ मिलेगा। 

27 . चाय बनाकर उसमें थोड़ी से अदरक के साथ लौंग और इलायची भी मिला दें , इससे आपका सिरदर्द तुरंत गायब हो जायेगा। 

                                                  


नोट  :- इस लेख में बताये गए नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। पहले से ली जा रही कोई भी दवा बंद न करें। असुविधा होने पर इस साइट की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। 

























No comments: