Youtube

मोटापा कम करने के घरेलू उपाय


मोटापा वो स्थति होती है जब अत्यधिक शारीरिक चर्बी शरीर पर इस सीमा तक एकत्रित हो जाती है कि वो स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालने लगती है । यह आयु की संभावना को भी घटा सकता है । मोटापा बहुत से रोगों से जुड़ा हुआ है , जैसे हृदय रोग , मधुमेह , निद्रा , श्वास समस्या , कई प्रकार के कैंसर । मोटापे का प्रमुख कारण  अत्यधिक कैलोरी वाली खाद्य पदार्थों का सेवन , शारीरिक गतिविधियों का अभाव और आनुवांशिकी का मिश्रण हो सकता है । हालाँकि मात्र आनुवांशिक , चिकित्सकीय या मानसिक रोग के कारण बहुत ही काम संख्या में पाए जाते है 

                                                         
         

मोटापे के कारण 

मोटापे के कई कारण  हो सकते है इनमें  से प्रमुख है :-

1  . अधिक चर्बीयुक्त भोजन करना मोटापे का कारण  है 

2  . कम  व्यायाम करना और स्थिर जीवन यापन करना मोटापे का प्रमुख कारण  है 

3  . हार्मोन का असंतुलन होना 

4  . अधिक समय तक एक बैठना भी मोटापे का कारण  है 

5  . शरीर की आवश्यकता से ज्यादा कैलोरी वाला भोजन करना 

6 . आजकल लोग घर के स्वादिष्ट भोजन को छोड़कर जंक फ़ूड खाना पसंद करते है, जो मोटापे का प्रमुख कारण  है 

7  . कुछ लोग फिट होने के लिए डायटिंग जैसी आदतों को अपनाते हैं, नतीजन वे डायटिंग ठीक तरह से नहीं कर पाते जिससे उनका मोटापा कम होने के बजाय बढ़ जाता हैं।


8  . कुछ लोगों को हर समय खाने की आदत होती है फिर चाहे उन्होंने थोड़ी देर पहले ही खाना क्यों ना खाया हो। ऐसे में हर समय खाने की आदत भी मोटापे का कारण बनती हैं।

9  . कई बार मोटापे के कारणों में आनुवांशिकता भी छिपी होती हैं यानी घर का कोई सदस्य या माता-पिता में से कोई मोटापे का शिकार है तो बच्चे को भी मोटापे की शिकायत होती है।

10 . कई बार लोग जरूरत से ज्यादा तनाव ले लेते हैं। क्या आप जानते हैं तनाव, डिप्रेशन और अवसाद जैसी चीजें मोटापे को जन्म देती हैं।

11 . किसी बीमारी के चलते लंबे समय तक दवाईयों का सेवन भी मोटापे का कारण बन सकता है। दरअसल दवाओं का साइड-इफेक्ट भी मोटापे के कारणों में से एक हैं।
मोटापे के कई और भी कारण हैं जैसे अधिक सोना, खाने के बाद ना टहलना, लेटकर खाना, खाने के बीच पानी पीना।

12 . उम्र के साथ भी वजन का बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है 

                                                               

मोटापे के लक्षण 

गलत ढंग से आहार - विहार यानी खान - पान , रहन - सहन से जब शरीर पर चर्बी चढ़ती है तो पेट बहार निकल आता है , कमर मोटी हो जाती है और कूल्हे भारी हो जाते है । हाथ - पैर  और गर्दन पर भी मोटापा आने लगता है । जबड़ों के नीचे गर्दन मोटी होना और तोड़ बढ़ना  मोटापे के मोटे  लक्षण है 


मोटापा कम करने का घरेलु उपाय

1  . नींबू  , शहद  और गरम पानी रोज सुबह खाली पेट इसे पीने से आपको पेट सही रहेगा, स्‍किन साफ रहेगी और मोटापा भी दूर रहेगा।

2  . ग्रीन टी में एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो कि झुर्रियों को दूर रखती है। अगर आपको अपना मोटापा घटाना है तो ग्रीन टी को बिना चीनी मिलाए पियें।

3  . लौकी एक पौष्टिक सब्‍जी है। इसे पीने से पेट भर जाता है, इसमें फाइबर होता है और यह पेट को ठंडक पहुंचाती है। इसे पीने से घंटो तक पेट भरा रहता है और मोटापा भी कंट्रोल होता है।

4  . आप एप्‍पल साइडर वेनिगर को पानी या जूस के साथ मिला कर पी सकते हैं। यह पाचन तंत्र को सही रखता है और कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या से भी निजात दिलाता है।

5  . धनिया के जूस को पीने से किडनी सही रहती है और मोटापा भी कंट्रोल रहता है। इसे पीने से पेट देर तक भरा रहता है और यह शरीर की शुद्धी करती है।

6  . कैनबेरी जूस में  बहुत सारा विटामिन सी और एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो कि वेट लॉस करने में मदद करती है। इसके जूस में नींबू या सिरका मिला कर पीने से फैट बर्न होता है और साथ में टॉक्‍सिन से भी छुटकारा मिलता है।

7  . ताजी अदरक को कूट कर उसमें लाल मिर्च मिला दें और इसका सेवन करें। यह दोनों मसाले मोटाप घटाने के लिये सबसे उत्‍तम उपचार हैं। यह फेफड़ों को भी साफ करते हैं और मोटापा भी घटाते हैं।

8  . सुबह उठकर शौच से निवृत्त होने के बाद निम्नलिखित आसनों का अभ्यास करें या प्रातः 2-3 किलोमीटर तक घूमने के लिए जाया करें। दोनों में से जो उपाय करने की सुविधा हो सो करें। 

9  . ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली वस्तुओं से परहेज करें। शक्कर, आलू और चावल में अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। ये चर्बी बढ़ाते हैं।

10 . केवल गेहूं के आटे की रोटी की बजाए गेहूं, सोयाबीन और चने के मिश्रित आटे की रोटी ज्यादा फायदेमंद है।

11 .  रोज पत्तागोभी का जूस पिएं। पत्तागोभी में चर्बी घटाने के गुण होते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है।

12 . पपीता नियमित रूप से खाएं। यह हर सीजन में मिल जाता है। लंबे समय तक पपीता के सेवन से कमर की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है। 

13 . दही का सेवन करने से शरीर की फालतू चर्बी घट जाती है। छाछ का भी सेवन दिन में दो-तीन बार करें।

14 . छोटी पीपल का बारीक चूर्ण पीसकर उसे कपड़े से छान लें। यह चूर्ण तीन ग्राम रोजाना सुबह के समय छाछ के साथ लेने से बाहर निकला हुआ पेट अंदर हो जाता है।

15 . आंवले व हल्दी को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को छाछ के साथ लेंं। कमर एकदम पतली हो जाएगी।

16 . मोटापा कम नहीं हो रहा हो तो खाने में कटी हुई हरी मिर्च या काली मिर्च को शामिल करके बढ़ते वजन पर काबू पाया जा सकता है। एक रिसर्च में पाया गया कि वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका मिर्च खाना है। मिर्च में पाए जाने वाले तत्व कैप्साइसिन से भूख कम होती है। इससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ जाती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

17 . एक चम्मच पुदीना रस को 2 चम्मच शहद में मिलाकर लेते रहने से मोटापा कम होता है।

18 . सब्जियों और फलों में कैलोरी कम होती है, इसलिए इनका सेवन अधिक मात्रा में करें। केला और चीकू न खाएं। इनसे मोटापा बढ़ता है। पुदीने की चाय बनाकर पीने से मोटापा कम होता है।

19 . खाने के साथ टमाटर और प्याज का सलाद काली मिर्च व नमक डालकर खाएं। इनसे शरीर को विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, आयरन, पोटैशियम, लाइकोपीन और ल्यूटिन मिलेेगा। इन्हें खाने के बाद खाने से पेट जल्दी भर जाएगा और वजन नियंत्रित हो जाएगा।

20 . सुबह उठते ही 250 ग्राम टमाटर का रस 2-3 महीने तक पीने से पेट अंंदर हो जाता है।

21 . एक कप टमाटर के जूस में एक कप दही , आधा चम्मच नींबू  का रस , बारीक़ कटा अदरक , काली मिर्च व स्वादानुसार नमक मिलाकर ब्लैंड  कर ले । रोज एक गिलास इस शेक को पीने से आपका वजन तेजी से गिरेगा 

22 . टमाटर और पुदीने की पत्ती युक्त सलाद खाने से शरीर में वास की मात्रा कम  होती है 

23 . शरीर अपने कार्य ठीक से करे इसके लिए खूब पानी पिए । इससे आपका शरीर भी ठीक रहता है । और पानी पीने से मोटापे पर भी नियंत्रण रहता है 

24 . हर  बार खाना खाने के बाद गरम पानी पिए । इससे पाचन तंत्र ठीक प्रकार से काम करता है । और वजन कम  होता है 

25 . करौंदे  का जूस भी वजन घटने में बहुत फायदेमंद है 

26 . एलोवरा के पत्तों के सेवन से वजन नियंत्रित होता है । इसलिए एलोवेरा का सेवन रोज करना चाहिए 

27 . फलों के रस  में यदि ऊपर से चीनी न मिलाई  गई हो तो , वजन घटने का यह बेहद कारगर उपाय होता है 


नोट  :- इस लेख में बताये गए नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। पहले से ली जा रही कोई भी दवा बंद न करें। असुविधा होने पर इस साइट की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।