Youtube

सांप काटने ( Snake Bite ) का उपचार

जब कोई  सांप   किसी को काट देता है तो उसे सर्पदंश या सांप  का  काटना कहते है । सांप   बहुत ही जहरीला जीव होता है । सांप  एक ऐसा जीव हैं जिसके काटने के तुरंत बाद अगर ठीक से उपचार नहीं किया गया तो जिस व्यक्ति को सांप   ने काटा है वह मर भी सकता है । इसलिए सांप के काटने के  बाद सांप   के जहर से ग्रस्त व्यक्ति का जल्दी से जल्दी इलाज बिना समय को गवाएं करना चाहिए 

                                       


सांप काटने के कारण 

सांप   खेत , जंगल जैसी झाड़ीदार जगहों पर ही पाए जाते है । सांप   या तो लोगों को जंगली स्थान पर घूमते हुए काट लेते हैं या या खेतों में काम करते हुए किसानों को या मजदूरों को काट लेते है । अँधेरे में भी सांप के काटने का डर  रहता है । बरसात के दिन में भी साँपों का डर  बना रहता है । इसलिए बरसात के दिनों में भी साँपों से बच कर रहना चाहिए 

सांप काटने के लक्षण 

सांप काटने के बाद जहाँ पर सांप ने काटा है वहाँ  पर उसके दाँतों के निशान पड़ जाते है । वहाँ  पर सूजन हो जाती है , वह भाग धीरे - धीरे नीला पड़  जाता है । व्यक्ति बेहोश होने लगता है , तथा उसके शरीर में जहर फैलने लगता है 

1  . साँप काटने के बाद बहुत अधिक पीड़ा होती है । रोगी को गर्मी अधिक लगती है और घबराहट होती है । शरीर ठंडा पड़  जाता है और बेहोशी का लक्षण दिखाई देने लगता है 

2  . काटा  हुआ स्थान काला  पड़  जाता  है और साँप  के दांतों  के दाग हो जाते है । नेत्रों की पुतलियां संकुचित हो जाती है । श्वास  क्रिया मंद पड़  जाती है , श्वास  लेने में कष्ट होता है 

3  . हाथों और पैरों में ऐंठन  होने लगती है और ये अंग सुन्न होने लगती है । यह सुन्नपन शीघ्र मस्तिष्क की और बढ़ता जाता है और चेहरे की सभी मासपेशियां सुन्न हो जाती है । तथा मुँह  से बूँद - बूँद  कर लार टपकने लगती है 

4  . श्वास बहुत जल्दी बंद हो जाती है , किंतु  ह्रदय गति कुछ समय तक चलती रहती है । मुख से झाग और लार टपकने लगती है । कभी - कभी जी मिचलाने लगता है और उलटी होती है । इसके बाद सारी देह कड़ी होकर अकड़ने लगती है और कुछ घंटों में रोगी की मृत्यु हो जाती है 

5  . सांप के काटे गए स्थान से निरंतर रक्तस्त्राव होता है और बाद में नाक और आँखों और मुख से भी रक्त निकलना शुरू हो जाता है , मुँह  से रक्त निकलना सबसे अधिक खतरनाक होता है 

                                      



सांप के काटने पर सबसे पहले करें  ये काम 

सांप के काटने की स्थति में कई बार यह पता ही नहीं होता कि  क्या किया जाए और क्या नहीं। ... ऐसे में एक छोटी सी गलती भी पीड़ीत  व्यक्ति को मौत के मुँह  में ले जा सकती है । आइये जानते है कि  सांप के काटने पर क्या करें 

1  . किसी व्यक्ति को सांप के काटने पर पहले उसे सीधा लिटा दें , और बिना देरी किये उसे जल्द से जल्द अस्पताल पहुँचाने का प्रयास करें । 

2  . सांप को अच्छी तरह देखने और पहचानने की कोशिश  करें । ताकि सांप का हुलिया बताने से चिकित्सक को इलाज करने में आसानी हो 

3  . मरीज को शांत रखने की कोशिश  करें । मरीज जितना उत्तेजित रहेगा उसका रक्तचाप भी उसी गति से बढ़ेगा 

4  . पीड़ित  व्यक्ति के शरीर से सारी चीजें जैसे घड़ी  , कड़ा , कंगन , अंगूठी , पायल ,चेन व जूते , चप्पल आदि सभी चीजें उतार लें 

5  . व्यक्ति को बेहोश नहीं होने दें । अगर वह बेहोशी की हालत  में भी हो तो उसकी सांसों  पर ध्यान रखें 

6  . पीड़ित व्यक्ति को सीधा लिटाकर रखें , अन्यथा शरीर में हलचल होने से जहर फ़ैल सकता है 

7  . यदि हाथ में सांप ने काटा है तो उसे नीचे की और लटकाकर रखें ताकि जहर दिल तक पहुँचने में वक्त लग सके । यदि पैर  में काटा है तो पलंग पर इस तरह लिटा दें ताकि मरीज के पैर  नीचे लटके रहें 

8  . सांप के काटे हुए स्थान को पोटेशियम परमेगनेट या लाल दवा  के पानी अथवा साबुन से धोना चाहिए 

9  . सांप के काटे हुए स्थान से दो इंच ऊपर कपड़े  की पट्टी अथवा रस्सी कसकर बांध दें , पट्टी  लगभग एक इंच चौड़ी होनी चाहिए , साथ ही काटने के 20  मिनट के अंदर बांधी जानी चाहिए 

10 . पट्टी  इतनी टाइट  भी नहीं बांधनी चाहिए जिससे खून का प्रवाह पूरी तरह बंद हो जाए । जितने ज्यादा जगह पट्टियां  बांधेंगे  उतना ज्यादा फायदा होगा । दिल तक जहर न पहुँच  सके इसलिए धड़ को भी पट्टियों से लपेटा जा सकता है 

सांप काटने का इलाज 
पुराने ज़माने में सांप  के काटने से ज्यादातर लोग बिना सही इलाज के ही मर जाते थे । लोग बिना सही इलाज के ही मर जाते थे । लेकिन आमतौर पर लोग सांप के काटने पर वह जहरीला है कि  नहीं इसके बारे में बिना जाने ही डर  से मर जाते है , शायद डर  के मारे उन्हें दिल का दौर पड़ जाता है 

अक्सर यह कहा जाता है कि  सांप का जहर दिल और मस्तिष्क तक पहुँचने  या पूरे शरीर तक फैलने में लगभग तीन से चार घंटे का समय लेता है , उसके बाद धीरे - धीरे विष का असर पूरे शरीर में होने लगता है । लेकिन इन घंटों में अगर आप अपने दिमाग का सही प्रयोग करके डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी  करने के बीच कुछ घरेलू इलाजों के मदद से विष के खतरे को कुछ हद तक कम  कर सकते है :-

1  . पहले मरीज को 100  एम. एल. ( लगभग आधा कप ) घी खिलाकर उलटी करवाने की कोशिश करें , अगर उलटी न हो तो दस - पंद्रह के बाद गुनगुना पानी पिलाकर उलटी करवायें , इससे विष के  असर कम  होने की सम्भावना होती है 

2  . तुअर दाल का जड़ पीसकर रोगी को खिलाने से भी इंफेक्शन या विष का असर कम  होता है 

3  . कंटोला दो तरह का होता है , एक में फूल और फल दोनों होता है और दूसरे में सिर्फ फूल आता है उसको ' बांझ  कंटोला  कहते हैं , उसका कंद  ( bulb ) घिसकर सर्पदंश वाले जगह वाले जगह पर लगाने से विष का असर या इंफेक्शन की सम्भावना कम होती है 

4 . लहसुन का पेस्ट बना लें और सर्पदंश वाले जगह पर लगाएं या लहसुन  पेस्ट में शहद मिलाकर खिलाने  या चटवाने से इंफेक्शन कम हो जाता है 

  
5 . हल्दी को घाव के ऊपर लगाने से खून के बहाव को रोक जा सकता है । घाव के ऊपर हल्दी की एक परत लगा दें , यह एक एंटिबाइटिक का कार्य करती है 

6 . मिट्टी के तेल की कुछ बूंदों के साथ दो प्याज का रस  मिश्रित करके लेप बना लें और सांप के कटे हुए स्थान पर लगाए । थोड़े समय के बाद लेप हरे रंग में बदल जायेगा और जहर बहार निकल जायेगा 

7 . पानी के साथ तंबाकू  का एक गुच्छा मिलकर पेस्ट बना लें । और काटे हुए स्थान पर इस पेस्ट को लगाए जहर का असर कम  हो जायेगा 

8 . सांप के काटने पर शीघ्र ही तुलसी के पत्तों का सेवन करने से जहर उत्तर जाता है और प्राणों की रक्षा होती है 

9  . केले का तना  तोड़कर उसका ताजा रस  पिलाने से भी सांप का विष शरीर पर बेअसर हो जाता है 

10 . सांप कटे हुए व्यक्ति को पानी में फिटकरी घोलकर पिलाने से विष का असर ख़त्म हो जाता है 

11 . आंक से निकलने वाले दूध को सांप द्वारा कटे स्थान पर लेप करने से विष का प्रभाव दूर हो जाता है 

12 . नीम के पत्ते , काली मिर्च और नमक को मिलाकर  चबाने से सांप का विष दूर हो जाता है

13 . जिन इलाकों में सांप का अधिक खतरा रहता है उन स्थानों के लोगों को अपने घर में लहसुन की गाँठ रखनी चाहिए । लहसुन की गाँठ के भय से सांप उस जगह नहीं आता है  


नोट  :- इस लेख में बताये गए नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। पहले से ली जा रही कोई भी दवा बंद न करें। असुविधा होने पर इस साइट की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।