Youtube

मुंह में छाले ( Ulcer ) का इलाज

मुँह में छाले का होना एक सामान्य तकलीफ है , जो कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाती है । कुछ लोगों को ये छाले बार - बार होते है और परेशान  करते है । ऐसे लोगों को अपनी पूरी डॉक्टरी जाँच  करनी चाहिए , ताकि उनके कारणों का पता लगाकर उचित इलाज किया जा सके 

मुँह  में छाले होने के कोई एक नहीं, अनेक कारण  हैं । जरुरी नहीं कि  जिस कारण  से किसी एक को छाले हुए हों , दूसरे व्यक्ति को भी उसी कारण  से हों । कई बार पेट की गर्मी से भी छाले हो जाते है । अत्यधिक मिर्च - मसलों का सेवन भी इसके लिए जिम्मेदार होता है , क्योंकि यदि पेट की क्रिया सही नहीं है तो उसकी प्रतिक्रिया मुँह  के छाले के रूप में प्रकट होती है । मुँह के छाले गालों के अंदर और जीभ पर भी होते है ।  ये छाले दिखने में सफ़ेद आजु - बाजू से लाल होते है । ये ज्यादातर गाल के पीछे , होंठ , जीभ के नीचे व मुँह  के ऊपरी हिस्से में होते है 


                                                         


मुँह  में छाले ( Ulcer ) के प्रकार 

मुँह  में छाले  2  प्रकार के होते है :-

1  . मेजर Ulcer  -  इस तरह के छाले गहरे और बड़े  होते है , जो अधिक समय लेते है ठीक होने के लिए , एवम ठीक होने के बाद भी ये अपना निशान छोड़ जाते है । ये मुँह  के कई हिस्सों में एक साथ हो जाते है , जिससे तकलीफ बढ़  जाती है 


2  . माइनर Ulcer - ये छोटे होते है और इसमें दर्द  भी कम  होता है , जो जल्दी ठीक हो जाते है 


मुँह में छाले के कारण

1  . पाचन तंत्र ख़राब होना 

2  . अनुवांशिक 


3  . ज्यादा तेल मिर्च - मसालों  का सेवन करना 


4  . हार्मोन के बदलाव 


5  . विटामिन B की कमी होना 


6  . खाते समय दांत से गाल काट लेना 


7  . सिगरेट अधिक पीना 


8  . खट्टी चीजों का अधिक सेवन करना 


9  . दांतों की गंदगी से भी कई बार मुँह  के छाले हो जाते है 


10 . एलोपैथिक दवाओं 


वैसे छालों  का कोई सही कारण  नहीं मालूम है । तनाव भी छालों का एक कारण  है 

मुँह  में छाले के लक्षण

1  . मुँह के अंदर कटा हुआ सा महसूस होना 

2  . मुँह  में फुंसी जैसा होना , जहाँ पर लगातार दर्द बना रहता है 


3  . मुँह  में सूजन होना 


4  . कई बार बुखार भी हो जाता है 


मुँह  में छाले के घरेलू उपाय 

1  . अमरुद के पत्तों का पेस्ट बनाकर छाले पर लगाएं , इससे तुरंत आराम मिलेगा 

2  . आंवले को उबालकर पेस्ट बनाएं और छालों  पर लगाएं छाला  जल्दी ठीक हो जायेगा 


3  . नमक और बेकिंग सोडा को चुटकी भर पानी में मिलाएं , और छाले पर लगाकर 10  मिनट तक छोड़ दें । इसके बाद पानी से कुल्ला करें 


4  . केले में शहद मिलाकर खाने से भी मुँह  के छाले जल्दी ठीक हो जाते है , और दर्द कम  होता है । बहुत तकलीफ होने पर इसका पेस्ट भी छालों  पर लगा सकते है 


5  . कैमोमाइल नींद उत्प्रेरण करता है , और लोगों को मुँह  के अंदर छालों  के दर्द को महसूस करना भुला देता है । एक मिनिट के लिए पानी में इस चाय की बैग भिगोकर छालों  पर 5 - 10  मिनट के लिए रख दें 


6  . मुँह  के छाले और नासूर दही खाने से ख़त्म किया जा सकता है । दही का एक बड़ा चम्मच दिन में 3  बार खाएं 


7  . मधुमक्खी के छत्ते  का एक बड़ा चम्मच मोम  पिघलाकर दो बड़े चम्मच तेल में मिलाएं । और दिन में 2 से 3  बार छालों  पर लगाएं 


8  . बेनाड्रिल और मलोक्स  का एक हिस्सा मिलाकर  कुल्ला करके थूक दें 


9  . विटामिन ई कैप्सूल का तेल दिन में कई बार लगाने से छाले काम होते है 


10 . सौंफ को मुँह  में रखकर चबाने से मुँह  के छाले , पीब और दाने ख़त्म हो जाते है 


11 . भोजन करने के बाद थोड़ी सौंफ खाने से मुँह  में नए छाले नहीं होते है 


12 . सौंफ का चूर्ण लगाने छालों  पर लगाने से मुँह  के छाले ठीक हो जाते है 


13 . छोटी हरड़ को बारीक़ पीसकर छालों  पर दिन में 2 - 3 बार लगाने से मुँह तथा जबान दोनों के छाले ठीक हो जाते है 


14 . तुलसी की चार पत्तियां रोजाना सुबह और शाम चबाकर ऊपर से थोड़ा पानी पी ले  ( ऐसा 4 - 5 ) दिन तक करें 


15 . दो ग्राम सुहागे का पाउडर बनाकर थोड़ी सी गिल्सरीन में मिलाकर छालों  में दिन में दो तीन बार लगाएं , छालों  में जल्दी फायदा होगा 


16 . सूखे पान के पत्ते का चूर्ण बनाकर इस चूर्ण को शहद में मिलाकर दिन में 3 - 4 बार चाटना चाहिए 


17 . शहद में मुलहठी  का चूर्ण मिलाकर इसका लेप मुँह  के छालों  पर करें , और लार को मुँह  से बहार टपकने दें 


18 . मुँह  में छाले होने पर अडूसा के 2 - 3  पत्तों को चबाकर उनका रस  चूसना चाहिए 


19 . पान लगाने वाले कत्थे को मुँह  के छालों  में लगाने से जल्दी लाभ होता है 


20 . कत्था मुलहठी का चूर्ण और शहद मिलाकर मुँह  के छालों  पर 3-4  दिन तक दिन में 2 - 3 बार लगाना चाहिए 


21 . दिन में 3 - 4  बार शुद्ध घी या मक्खन  को मुँह के छालों  में लगाना चाहिए 

22 . मिश्री को बारीक़ पीसकर उसमें थोड़ा सा कपूर मिलाकर छालों पर लगाएं 

23 . नींबू  के रस  में शहद मिलाकर इसके कुल्ले करने से भी मुँह के छाले जल्दी दूर होते है 

24 . मुँह  के छाले होने पर अमृतधारा में शहद मिलाकर उसे दिन में 3 - 4 बार रूई से लगाना चाहिए 

25 . पानी में नारियल का तेल मिलाकर उसके गरारे करने से भी जल्दी लाभ होता है 

26 . अलसी के कुछ दाने दिन में 2 - 3  बार चबाने से भी मुँह  के छालों  में आराम मिलता है 

27 . मट्ठा  पीने से भी शीघ्र लाभ मिलता है 

28 . नीम के मंजन से भी मुँह  के छालों  में आराम मिलता है 


नोट  :- इस लेख में बताये गए नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। पहले से ली जा रही कोई भी दवा बंद न करें। असुविधा होने पर इस साइट की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।