Youtube

बाल झड़ना ( Hair Fall )

गंजापन या बालों  का झड़ना  ( Hair Loss या  Alopecia  ) हल्के  से लेकर सिर  के पूरी तरफ गंजा होने तक हो सकता है ।  सामानयतः  हमारे लगभग  50  - 100  बाल हर दिन टूटते और झड़ते है  यदि इससे ज्यादा बाल झड़ते है तो गंजेपन का विषय हो सकता है । यह भी देखा जा सकता है कि  बाल पतले होने लगते है और एक या अधिक जगह पर गंजापन आ जाता है  

                                                         

बाल झड़ने के कारण 

खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए सुंदर और घने बालों का होना जरूरी है। लेकिन बालों में उचित पोषण न मिलने के कारण वे समय से पहले ही गिरने लगते हैं।

बालों की देखभाल सही तरह से न की जाये तो बाल गिरने शुरू हो जाते हैं। हालांकि सामान्‍यत: लोगों के बाल झड़ते हैं लेकिन सामान्‍य से ज्‍यादा बाल झड़ रहे हैं तो समझिए कि आप बालों की समस्‍या से गुजर रहे हैं। बाल झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते है, जैसे – तनाव, इन्फेक्शन, हार्मोन्स का असंतुलन, अपर्याप्त पोषण, विटामिन और पोषक पदार्थों की कमी, दवाओं के साइड इफेक्ट्स, लापरवाही बरतना या बालों की सही देखभाल न करना। घटिया साबुन और शैंपू का प्रयोग भी बालों के गिरने का कारण बनता है। आइए हम आपको गिरते बालों को रोकने के लिए घरेलू नुस्‍खे बताते हैं।

बाल झड़ने के घरेलू उपाय

काले - घने और लंबे बालों का राज है पोषण । बालों  की जड़ों को मिलने वाला पोषण । बालों को पोषण कलर , डाय  या शैम्पू से नहीं बल्कि जड़ी - बूटियों से धोने या कुदरती तेल लगाने से मिलता है । बाल झड़ने के तो वैसे कई कारण  होते है । लेकिन मुख्य रूप से पेट की गड़बड़ी , तनाव , अनिद्रा , और ख़राब जीवनशैली है । दवाओं  साइड इफ़ेक्ट खासकर कैंसर के  दौरान कीमोथैरेपी और प्रसव के दौरान भी बाल झड़ते - गिरते है  आइये जानते हैं , कुछ ऐसे घरेलू उपचारों  के बारे में जिसे इस्तेमाल करने से न सिर्फ बालों  का झड़ना - गिरना बंद होता है बल्कि बालों  में कुदरती चमक भी आती है 

                                  

1  . मेहँदी और आंवला की बराबर मात्रा लेकर शाम को पानी में भींगने के लिए छोड़ दें । रात भर भींगने के बाद सुबह इससे बालों  को धोएं । इसे लगातार आजमाने से बाल झड़ने रूक जाते हैं और बाल काले , मुलायम और लंबे भी होते है 

2 . शंखपुष्पी से बने तेल रोजाना नियमित रूप से बालों  में लगाने से सफ़ेद बाल काले  हो जाते है ।  इसके तेल से मालिश करने से बालों की जड़ो को पोषण मिलता है और बाल झड़ने बंद हो जाते है 

3 . शहद से बालों  की जड़ों को उचित पोषण मिलता है । अगर शहद के साथ अंडे की जर्दी मिला दे तो इसका असर दोगुना हो जाता है । बालों  की जड़ यानि स्कैल्प को इससे जरुरी प्रोटीन केराटिन मिलता है और बालों  का झड़ना बंद हो जाता है 

4  . भृंगराज  बालों के लिए wonder  medicine  के रूप में माना जाता है । इसके औषिधीय गुणों से बालों को काफी फायदा पहुँचता  है । रोजाना भृंगराज के तेल से बालों  की मालिश करने से बाल न सिर्फ काले और घने होते है बल्कि बालों का टूटना  भी रुक जाता है । इसे लगाने से बालों में रुसी भी ख़त्म होती है 

5  . शिकाकाई और आंवले को अच्छी तरह से कूट लें । दोनों को रात भर पानी में भीगने के लिए छोड दें। सुबह इस पानी को मसलकर छान लें  और इससे बालों की मालिश करें । शिकाकाई और आंवले से बाल कभी सफ़ेद नहीं होते व जिनके बाल सफ़ेद हों  तो वे भी काले हो जाते है । बालों  का झड़ना गिरना भी बंद हो जाता है  

6  . नारियल तेल , ऑलिव ऑयल  की बराबर मात्रा लेकर इसमें नींबू  की कुछ बूंदे  मिलकर बालों  की मालिश करें । मालिश के बाद फिर गर्म तौलिये से सिर  को 3  मिनट के लिए ढक  लें   ऐसा करने से बालों का झड़ना भी बंद होता है और बाल काले भी होते है 

7  . मेथी के बीजों  में बालों  को पोषण देने वाले सभी जरुरी तत्व मौजूद रहते है , जो बालों की जड़ को मजबूती प्रदान करता है । मेथी दानों  को पीसकर चूर्ण बना लें। कर्ण में पानी मिलकर पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट  को बालों  में लगाएं । इसे बालों  में लगाने से बालों  का झड़ना - गिरना काम होगा और बाल काले , घने और लम्बे होंगे और डेंड्रफ कि  परेशानी भी खत्म  होगी 

8  . अमरबेल बालों  के लिए टॉनिक की तरह काम करता है  अमरबेल को पानी में उबालकर रख लें। जब पानी आधा हो जाये और अमरबेल पानी में पूरी तरह मिल जाये तो इसे उतार  लें । सुबह इससे बालों धोएं । बालों  -  गिरना रूक जायेगा । बाल लंबे ,  भी होंगे    

9  . त्रिफला चूर्ण में लौह भस्म मिलकर सुबह - शाम खाने से बालों   बंद हो जाता है और बालों में कुदरती रंग भी आती है 

10 . बालों  का गिरना रोकने और बालों  की वृद्धि के लिए सप्ताह में एक बार अपने बालों  की रोजमैरी आयल से करें 

11 . जवाकुसुम की पत्तियों  थोड़े से पानी में मिलकर पेस्ट बना लीजिये , इस पेस्ट को सिर  की त्वचा और बालों पर लगाने से बाल घने और लंबे होते है और बालों  का झड़ना भी बंद हो जाता है 

12 . गिरते बालों  को रोकने के लिए  दही बहुत कारगर नुस्खा है । दही से बालों  को पोषण मिलता है । इसके लिए बालों को धोने से कम  से कम 30  मिनट पहले बालों  में दही लगाना चाहिए । जब बाल पूरी तरह से सूख  जाये  धो लेने चाहिए 

13 . दही में नींबू  का रस  मिलाकर भी प्रयोग किया जा सकता है । नींबू  के रस  को दही में मिलाकर पेस्ट बना लीजिये , नहाने से पहले इस पेस्ट को बालों  में लगा लीजिए । 30  मिनट बाद बालों को धो लीजिये बालों  का गिरना कम  हो जायेगा 

14 . दालचीनी और शहद को मिलाकर  बालों में लगाइये । इससे बालों का झड़ना बंद होगा

15 . स्कैल्प  पर अदरक , लहसुन या प्याज का रस  आजमायें । ये सुनिश्चित करें  की इनको  मिलाये । बल्कि  किसी एक  ही प्रयोग करें । रात भर रास स्कैल्प  पर पर लगा रहने दीजिये और सुबह उठकर धो लीजिये 

16 . आलू और मेहँदी को पानी में उबालकर प्रयोग करें । उसमें  से पानी को छान लें ।  और रोज उससे बालों को धोएं 

17 . कम  चर्बी वाला मांस  , मछली , सोया एवं  अन्य प्रोटीन खाने से बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलती है । बहुत से खाद्य पदार्थ जिनमे प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है उनमें  विटामिन बी - 12  भी पाया जाता है 

18 . में कभी कंघी न करें  और न ही तौलिये  से रगड़कर उन्हें सुखाएं । इसके बजाय  उन्हें हवा में सूखने दें 

19 . ताजा हरा धनिया के रस  से अपने बालों की जड़ों में मालिश करें । इससे बालों का झड़ना कम होता है

20 . नीम एक कारगार  उपाय है । 15 - 20 नीम के पत्ते लें और इसे एक लीटर पानी में डालकर 15 मिनट तक उबालें । अब इस पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें  , और फिर इस पानी से अपने सिर  को अच्छे से धोएं । इस विधि को सप्ताह में 3 - 4  बार प्रयोग में लाए और फर्क देखें 


नोट  :- इस लेख में बताये गए नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। पहले से ली जा रही कोई भी दवा बंद न करें। असुविधा होने पर इस साइट की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।