Youtube

आँखो मे दर्द के घरेलू उपाय


आँखें हमारे शरीर का बहुत ही अहम् हिस्सा हैं। आँखों के बिना हम कोई भी कार्य नहीं कर पाते हैं।  आँखों का दर्द एक सामान्य लक्षण है  भी हो  सकता हैं।  आजकल प्रदूषण कि मात्रा अधिक होने के कारण  आँखों पर इसका बहुत गहरा प्रभाव पड़ता हैं , जिसके कारण हमें अनेक प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता हैं।  दूषित  वातावरण धूल - मिट्टी , पूरे  दिन टीवी , मोबाइल और कंप्यूटर के सामने बैठे रहने के कारण  हमारी आँखों को काफी नुकसान पहुँचता  हैं। 

जिसके कारण  आँखों में दर्द , जलन और चुभन जैसी समस्या से ग्रसित हो जाते। 

                                             

आँखों में दर्द के कारण 

कई रोगों के कारण  आँखों या इसके आसपास दर्द हो सकता हैं।  अगर आपका दर्द स्थायी  और तीव्र हो या इसके साथ आँखों की रोशनी कम  हो  गई  हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आँखों के दर्द के कुछ आम कारण हैं। 

1  . संक्रमण , चोट या कोई अन्य तकलीफ। 

2  . कार्नियल पर चोट या घाव ( बाहरी कोई चीज या घर्षण ) । 

3  . आँखों में बाहरी किसी चीज का होना। 

4  . आँखों की सर्जरी। 

5  . आँखों पर दबाव बढ़ना। 

6  . माइग्रेन। 

7  . साइनस। 

8  . पालक पर फुंसी। 

9  . हमारा रहन - सहन। 

10 . जरुरत से ज्यादा टीवी देखना। 

11 . मोबाइल कंप्यूटर का अधिक प्रयोग करना। 

12 . पौष्टिक कहना न खाना। 

13 . किसी बीमारी की वजह से। 

14 . धूप और ठंडी हवा के कारण। 

15 . समय पर न सोना। 

आँखों में दर्द के लक्ष्ण 

आँखों की समस्या से पीड़ित लोगों में निम्नलिखित लक्ष्ण  मिल सकते हैं। 
1  . आँख या इसके आस - पास दर्द। 

2  . दृष्टि कमजोर पड़ना। 

3  . प्रकाश  के प्रति संवेदनशीलता। 

4  . दो - दो चीजें दिखना। 

5  . हवा में बुलबुले , धब्बे या छाया दिखना। 

6  . आँखों को घुमाने में अक्षमता। 

7  . आँखों को घुमाने  में दर्द। 

8  . प्रकाश के कौंध या धारियां दिखना। 

9  . आँख के दर्द के साथ तेज सिरदर्द। 

10 . आँखों में जलन होना। 

11 . आँखों में पानी आना। 

                                                     


आँखों में दर्द के लिए घरेलू  उपाय   

1  . कंप्यूटर पर काम करते समय लगातार कंप्यूटर में न देखें।  आँखों को हर 20  मिनिट के अंतराल में आराम दें। उचित लाइट में बैठकर ही कंप्यूटर में काम करें। कंप्यूटर के बहुत नजदीक न बैठे। 

2  . आँखों की रोशनी  बढ़ाने के लिए संतुलित तथा पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना जरुरी होता हैं।  

3  . आँखों की जरुरत के अनुसार आँखों में मेकअप करना चाहिए। बाजार में मिलने वाले आई मेकअप प्रोडक्ट द्वारा हमारी आँखों को नुकसान पहुँच सकता हैं।  इसलिए आँखों की जरुरत के अनुसार अच्छे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। और घर से बाहर निकलते समय आँखों में चश्मा पहनकर निकलें। 

4  . यदि आपकी आँखों में दर्द या जलन हो तो , एक आलू लें और इस छीलकर इसके स्लाइस को आँखों के ऊपर रखें। ऐसा करने से आँखों का दर्द कम होने लगेगा। 

5  . खीरे को छीलकर उसकी स्लाइस लें , और अपनी आँखों के ऊपर रखें। इससे दर्द में आराम मिलेगा। 

6  . अगर कभी आपकी आँखों में जलन या दर्द हो तो आप एक साफ़ कपड़ा लें और इसे ठंडे  पानी में भिगोकर आँखों के ऊपर रखें।  इससे आँखों को ठंडक मिलती हैं।  जिससे जलन और दर्द कम  होता हैं। 

7  . तुलसी के कुछ साफ़ पत्ते लें , अब इन पत्तों को पानी में भिगोकर रख दें।  और सुबह उठने के बाद इस पानी से आँखों को धोए  आराम मिलेगा। 

8  . आँख दुखने पर आंवला , हर्र व बहेड़ा ( त्रिफला ) का चूर्ण बनाकर रात को मिट्टी के बर्तन में भिगो दें।  प्रातः छानकर इस पानी से आंखें धोने से आँखें निरोग रहती हैं व आंखों के समस्त दर्दों से मुक्ति मिल जाती हैं। आंवले का रस  सुबह - शाम पानी में मिलाकर पीने से आँखों का दर्द नहीं होता।  यदि इस रस को नियमित पीया जाए तो अन्य नेत्र विकारों में भी लाभ होता हैं। 

9  . गाजर का छिलका खूब महीन पीसकर आँखों में लगाने से आँखों का दुखना बंद हो जाता हैं। 

10 . बेल की पत्तियां पीसकर रस  निकालकर बारीक कपड़े  से छानकर एक - दो बूंद आँखों में टपक देने से आँखों का दुखना बंद हो जाता हैं। 

11 . नारियल की 25 ग्राम सूखी गिरी और 60 ग्राम शक्कर प्रतिदिन खाने से आँखों में दर्द नहीं होता। 

12 . रात को बादाम को भिगोकर , सुबह पीसकर खाएं , साथ ही इसके ऊपर एक गिलास गाय का दूध पी लें।  आँखों में किसी भी प्रकार का दर्द ठीक हो जायेगा। 

13 . आम के प्रयोग से आँखों  समाप्त हो जाता हैं। 

14 . अनार के पत्ते पीसकर टिकिया बना लें , रात को सोते समय आँखों पर बाँधने से लाभ मिलेगा।

15 .  तिल के पांच ताजे फूल प्रात:काल अप्रैल माह में निगलें।  इससे पूरे वर्ष भर आँखें नहीं दुखेंगी। 

16 . नींबू के रस की बूंद महीने में एक बार आँखों में डालने से कभी आँखें नहीं दुखती। 

17 . हरी दूब पीसकर उसका रस आँखों के ऊपर लेप करने से आँखों का दर्द मिटता हैं। 

18 . गुलाब जल के साथ अपनी आँखें धोएं या आँख में गुलाब जल की एक बूँद डालें।  इससे आपको दर्द से तत्काल राहत मिल जाएगी। 

                                             


नोट  :- इस लेख में बताये गए नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। पहले से ली जा रही कोई भी दवा बंद न करें। असुविधा होने पर इस साइट की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।