Youtube

वजन बढ़ाने के तरीके

हमने हमेशा लोगों से वजन कम  करने के बारे में ही सुना है।  लेकिन क्या आप जानते है कुछ लोग ऐसे भी है  जो वजन बढ़ाने की बात करते है। वजन बढ़ाने के लिए कई प्रकार की दवाइयां भी उपलब्ध है , लेकिन हमें वजन बढ़ाने के लिए दवाइयों का इस्तेमाल न करके प्राकृतिक और घरेलू नुस्खों का ही प्रयोग करना चाहिए। जिससे किसी भी प्रकार का साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है। 

दुबलेपन के कारण 

1  . कई बार सब  कुछ ठीक होने के बावजूद  भी जैसे :- आर्थिक स्थति  , लापरवाही , जागरूकता की कमी के कारन सही पोषण न मिलने से भी लोग दुबलेपन का शिकार हो जाते है। 

2  . हमारे शरीर में थाइरॉइड  नाम की एक ग्रंथि थाइरॉक्सीन हार्मोन पैदा करती है , अगर यह ग्रंथि आवश्यकता से अधिक थाइरॉक्सिन बनाने लगे तो दुबलापन हो सकता है , साथ हे समस्याएं भी हो जाती है। 

3  . कैंसर रोग से पीड़ित व्यक्ति का वजन भी तेजी से गिरने लगता है। अगर आपका वजन कम हो रहा हो तो चेकअप कराएं। 

4  . टीबी  एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिससे आपका वजन तेजी से कम होने लगता है। 

5  . मधुमेह होने के बाद आपका वजन तेजी से गिरने लगता है। 

6  . मानसिक तनाव के कारण भी लोगों को भूख नहीं लगती , और कुछ खाने का मन भी नहीं करता।  और कुछ खाया तो शरीर को नहीं लगता , ऐसे में लोग बहुत दुबले - पतले हो जाते है। 

7  . बहुत ज्यादा वयायाम या बिलकुल वयायाम न करना। 

8  . यदि पाचन शक्ति ठीक से काम न कर रही हो। 

9  . पेट में कीड़े होना। 

दुबलेपन के लक्षण 

1  . शरीर इतना पतला होना कि हड्डियां नजर आने लगे। 

2  . किसी भी मौसम को सहन न कर पाना। 

3  . गले की हड्डियां उभरी हुई नजर आना। 

4  . लंबाई के अनुपात में वजन कम  होना।  

5  . काम करने में मन न लगना। 

6  . चेहरा पतला और धंसा  हुआ नजर आना।  

7  . त्वचा रूखी तथा बेजान नजर आना।  

8  . मलमूत्र का कम  मात्रा में विसर्जन होना। 

9  . त्वचा रूखी तथा बेजान नजर आना। 

10 . जल्दी थक जाना। 

11 . चिड़चिड़ा होना। 

12 . कोहनी , घुटने आदि उभरकर नजर आना। 

वजन बढ़ाने के तरीके 

1  . आप अपने नाश्ते में बादाम , दूध , मक्खन , घी का पर्याप्त मात्रा में उपयोग करे।  इससे आपकी  सेहत भी बनेगी , और  आपका वजन भी बढेगा। 

2  . अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेड और फैट्स की मात्रा बढ़ाएं।  जैसे :- रोटियां , राजमा , सब्जियां , रेड मीट , मछली , चिकन और फल आदि की मात्रा बढ़ाएं। 

3  . अपने भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं।  दाल , अंडा , मछली , मीट भी प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत है।  बादाम काजू का नियमित सेवन करें। 

4  . रोज सुबह - शाम चव्यनप्राश का दूध के साथ सेवन करने से वजन भी बढ़ता है और शरीर स्वस्थ भी रहता है। 

5  . रात को पानी में 50  ग्राम किशमिश को पानी में भिगोकर रख दें।  और रोज सबेरे इसे चबा - चबाकर खाएं।  2 - 3  माह के प्रयोग से वजन बढ़ेगा। 

6  . मिल्क क्रीम को सलाद और पास्ता के साथ खाने से वजन  तेजी से बढेगा। 

7  . आपको प्रतिदिन अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए।  इसके खाने से वजन तेजी से बढ़ेगा। 

8  . केले को दूध में फेंटकर खाने से भी वजन तेजी से बढ़ता है। 

9  . खाने में आलू का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने से  भी वजन  तेजी से बढ़ता है।  क्योंकि इसमें कार्बोहीड्रेड और शुगर का अच्छा स्त्रोत होता है। 

10 . आप अपने खाने में मक्खन का प्रयोग करें।  मक्खन न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है , बल्कि इसके खाने से वजन भी  तेजी से बढ़ता है। 

11 . नाश्ते में या रोज सोने से पहले गर्म दूध  के साथ शहद का सेवन करें इससे वजन तेजी से बढ़ता है।  

12 . डॉक्टर अक्सर कम  वजन वाले को खरबूजा खाने की सलाह देते है।  इसके प्रयोग से भी वजन तेजी से बढ़ता है। 

                                                                      

नोट  :- इस लेख में बताये गए नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। पहले से ली जा रही कोई भी दवा बंद न करें। असुविधा होने पर इस साइट की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।