Youtube

आंखों के नीचे काले घेरे ( Dark Circles ) के उपाय

जब आँखों के नीचे का रंग बदल जाता है और उसमे कालापन आ जाता है। तो इस आँखों का काला घेरा ( Dark Circle ) कहते है।  यह समस्या विशेषकर लड़कियों और महिलाओं में ज्यादा होती है। मनुष्य का चेहरा हे उसके दिल और स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी दे देता है। जब कोई बीमार होता है या तनाव में होता है तो उसके आँखों के नीचे काले घेरे जैसे बन जाते है , जिसे हम डार्क सर्कल  कहते हैं। डार्क सर्कल  आपकी सुंदरता में ग्रहण लगा देते है।  डार्क सर्कल को हटाने के लिए हम आगे कुछ घरेलू उपाय बताएँगे  , लेकिन इसके पहले आप डार्क सर्कल  किन कारणों से होते है उसके कारण  को जान लेते हैं। 





कारण 
वैसे तो आँखों के नीचे काले घेरे होने के कई कारण  होते है , उनमें  से हम कुछ कारणों को यहाँ नीचे बताने जा रहे हैं जो इस प्रकार है :-

1  . तनाव , धूप  और प्रदूषण  में ज्यादा रहना। 

2  . उम्र भी एक कारण  है आँखों के नीचे काले घेरे होने का। 

3  . टीवी , मोबाइल , कम्प्यूटर  का अधिक से अधिक प्रयोग के कारण  भी आँखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। 

4  . आनुवांशिक।  

5  . नींद पूरी  न होने से भी आँखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। 

6  . खान - पान सही न होना। 

7  . बहुत ज्यादा थकान। 

8  . सिगरेट , शराब का बहुत मात्रा में सेवन करना। 

9  . हार्मोन का असंतुलन। 

10 . कैल्शियम  और आयरन  की कमी। 

आँखों के काले घेरे दूर करने के उपाय 

अगर आपकी आँखों के नीचे भी काले घेरे है तो हम यहाँ पर कुछ घरेलू नुस्खें दे रहे है जिसके बाद आपकी समस्या को काफी हद तक आराम मिलेगा। 

1  . आँखों के नीचे काले धब्बे से छुटकारा पाने के लिये रोज कम  से कम 8 - 10  गिलास पाने पिएं  , जिससे आपके चेहरे पर भी निखार आएगा और आपके  शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर  निकलेंगें। 

2  . कच्चे आलू को पीसकर उसका रस  निकालें और रूई की सहायता से आँखों के नीचे लगाते  हुए 10  मिनिट तक लगा रहने दें। इसके बाद आँखों के नीचे हलके हाथों से मसाज करें।  कुछ ही दिनों में काले घेरे दूर हो जाएंगे। 

3  . टमाटर के रस  में नींबू  के रस  की कुछ बूंदे  और टकसाल के पत्ते का रस  मिलकर मिश्रण तैयार कर लें , इस रस  को पीने से आँखों के काले घेरे दूर होते हैं। 

4  . खीरे के रस  को आंहों के नीचे रूई की सहायता से लगाएं।  ऐसा आप लगातार 10 दिनों तक दिन में दो बार करें। 

5  . बादाम का तेल रूई की सहायता से आँखों के नीचे लगाएं , और हलके हाथों से मसाज करें।  और सुबह उठकर ठंडे  पानी से मुँह  धो लें। ऐसा करने से आपको बहुत जल्दी डार्क सर्कल  से मुक्ति मिलती हैं। 

6  . पुदीने की पत्तियों  को पीस लें और आँखों के आस - पास लगा लें। कुछ देर  ही छोड़ दें और फिर आँखों को पानी से धो लें।  इस प्रयोग से आपके डार्क सर्कल  को मिटाने  में काफी मदद मिलती हैं। 

7  . सुबह की चाय के बाद उपयोग किए  हुए टी बैग्स को  फ्रीज़ में रख दें। जब आपको समय मिलें तो उन्हें फ्रीज़ से बाहर निकल लें और रूम के तापमान पर होने के लिए रख दें , बाद में इन्हें अपनी आँखों पर लगा लें। इससे आपको आराम मिलेगा और काले घेरे भी कम होंगे। 

8  . सोने से पहले रोज रात को एक चम्मच अपने फ्रीज़ के फ्रीज़र में जमने के लिए रख दें।  सुबह आँख खुलते ही फ्रीज़र में रखे चम्मच को आँखों के नीचे लगाएं।  यह नुस्खा आपकी त्वचा को ठंडक प्रदान करेगा , और आँखों के नीचे काले घेरे हलके होने लगेंगे। 

9  . गुलाब जल में रूई को भिगोकर आँखों के चारों तरफ अच्छी तरह से लगाकर पंद्रह मिनिट के लिए रख दें , उसके बाद पानी से धो लें।  रोज सुबह  और शाम नियमित रूप से इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ़्तों में आँखों में निखार आ जाएगा। 

10 . हल्दी और अनानास के रस  को आँखों के नीचे  काले घेरे पर लगाने से काले घेरे दूर हो जाते हैं। 

11 . संतरे के रस  और गिलसरीन को मिलाकर रोजाना डार्क सर्कल  पर लगाने से काले घेरे से जल्दी ही छुटकारा मिल जाता है। 

12 . शहद और अंडे के सफ़ेद भाग को रोजाना डार्क सर्कल  पर लगाने से काले घेरे में बहुत आराम मिलता है। 

13 . दूध को पहले फ्रीज़ में रखकर ठंडा कर लें।  फिर इस कॉटन की मदद से आँखों के नीचे लगाएं।  दिन में 2  बार ऐसा करने से 1  हफ्ते में ही काले घेरे कम  होने लगते हैं। 

14 . रोज सबेरे मुँह  में साधारण पानी भरकर गाल फुलाते हुए त्रिफला जल से हलके से छींटे देते हुए आँखें धोएँ  . इस प्रकार रोज आँख धोने से समस्त नेत्र रोग मिठे हैं व नेत्र ज्योति मंद नहीं होती हैं।  आँखे सुन्दर , चमकदार बनती  हैं व आँखों के चारों और का कालापन दूर होता हैं। 

15 . त्रिफला चूर्ण और पीसी हुई मिश्री सामान मात्रा में मिलाकर एक साफ़ बोतल में भर लें।  इसमें से एक चम्मच की मात्रा लेकर उतना ही शहद मिलाकर खाली पेट सुबह - शाम चाटने व ऊपर से 250  ग्राम दूध पीने से 2 - 3 महीने में ही आँखों के सारे रोग दूर हो जाते हैं व आँखें निर्मल होकर चमकने लगती हैं।  यह एक उत्तम रसायन हैं जिससे बुढ़ापे में भी नेत्र ज्योति तेज बनी रहती हैं। 


                                                                



नोट  :- इस लेख में बताये गए नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। पहले से ली जा रही कोई भी दवा बंद न करें। असुविधा होने पर इस साइट की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।