Youtube

झाइयों का उपचार

चाँद जैसे आपके खूबसूरत चेहरे पर अगर झाइयां हैं , तो ये कहीं न कहीं तो आपके आत्मविश्वाश को भी प्रभावित करती हैं।  आंखों के इर्द गिर्द या फिर चेहरे पर झाइयां आपकी सौंदर्य को प्रभावित करती है। 

चेहरे पर पड़ने वाली झाइयों का कारण  आपके पेट में गड़बड़ी या हार्मोन्स में असंतुलन हो सकता है।  झाइयों से मुक्ति पाने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। लेकिन कभी - कभी यह झाइयां समय के साथ ठीक भी हो जाती हैं।  चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए आप घरेलू उपचार  हैं।  आइये जानते हैं की चेहरे की झाइयों से मुक्ति पाने के लिए क्या करें। 

झाइयों से बचने के लिए जरूरी है कि  आप तेज धूप  से बचें।  जब भी आप धूप  में निकले तो छतरी का इस्तेमाल करें और अपनी आँखों को बचाएं।  धूप  में घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लोशन जरूर लगाएं। 

                                           


झाइयों के कारण 

1  . आनुवंशिक कारण। 

2  . गर्भावस्था के कारण हार्मोन की अस्थिरता। 

3  . तनावमुक्त रहना। 

4  . सूर्य की हानिकारक किरणों का दुष्प्रभाव। 



झाइयों के लिए घरेलू उपचार

1  . सफ़ेद जीरा , काला जीरा , सरसों और काला तिल  बराबर मात्रा में लेकर गाय के दूध में पीसकर लेप करने या उबटन करने से झाइयां और चेहरे के दाग दूर हो जाते है। 

2  . बरगद का दूध चेहरे पर प्रतिदिन मलें।  20  मिनिट बाद ठन्डे पानी से धो डाले। बरगद के दूध में बहुत शक्ति व शीतलता होती है।  इससे एक सप्ताह में आपकी झाइयां समाप्त हो जाएगी। 

3  . खरबूज के बीज को पानी में मिलकर पीस लें।  आप इस लेप को 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।  फिर पानी से चेहरा धो लें , झाइयां दूर हो जाएगी।  

4  . तुलसी के पत्तों को नींबू  के रस  में थोड़ी देर के लिए भिगोए  और चेहरे पर रखे।  इससे काले घेरे भी गायब हो जायेंगे। 

5  . एक चम्मच ताज़ी मलाई में दो - तीन बूँद नींबू  का रस  मिलकर इसे कुछ देर के लिए चेहरे पर लगाएं।  कुछ दिन ऐसा करने से झाइयां गायब हो जाएंगी। 

6  . सूखा  हुआ संतरे का छिलका मिक्सी में पीस लें। फिर उसमें पानी मिलकर अपने चेहरे पर लगाएं।  इससे भी चेहरे की झाइयां दूर हो जाएगी। 

7  . अमरुद और केले को एक साथ मिक्सी में पीसकर चेहरे पर लगाएं।  झाइयां गायब हो जाएंगी। 

8  . किसी भी प्रकार के दाग हों तो खीरे का रस  लगाएं।  दाग साफ़ हो जायेंगे। 

9  . गुलाब जल और नींबू  के रस  को बराबर मात्रा में मिलकर रोज लगाने से भी झाइयां कम  होती है। 

10 . गाजर का रस  पीने से झाइयां गायब हो जाती है। 

11 . ताजा टमाटर काटकर झाइयां पर हलके हाथ से रगड़ें।  ऐसा रोजाना करने से धीरे - धीरे झाइयां ख़त्म हो जाएंगी।  

12 . चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए बेसन बहुत उपयोगी होता है। इसके लिए आप आधा चम्मच नींबू व आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच बेसन लीजिए।  इन चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें।  इस मिश्रण को आप अपने चेहरे पर नियमित रूप से दिन में एक बार लगाए।  इससे चेहरे की झाइयां समाप्त होती है।  

13 . अगर झाइयां ज्यादा गहरी है तो नींबू  आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसके लिए चार चम्मच नींबू  के रस  में चुटकी भर बोरेक्स पाउडर डालकर बनाए।  इस लोशन को रात को सोते समय चेहरे पर लगाएं और सुबह उठकर चेहरा ताजे पानी से धो लें।  यह उपाय झाइयों को दूर करने में बहुत फायदा पहुंचाता  है। 

14 . हल्दी पाउडर , बेसन तथा मुल्तानी मिटटी समान  मात्रा में मिलाकर पानी में घोलकर पेस्ट बना लें तथा इस पेस्ट का झाइयों पर लेप करें। करीब आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें।  नियमित रूप से इस उपाय को करने से झाइयां दूर हो जाएगी। 

15 . नियमित रूप से पपीते के गूदे को चेहरे पर रगड़िये।  उसके बाद ठन्डे पानी से चेहरे को धो लीजिए।  इससे चेहरे की झाइयां समाप्त हो जाती है , और चेहरा कांतिमय हो जाता है। 

16 . झाइयों से बचने के लिए सबसे पहले खट्टे , तीखे , नमकीन , देर से पचने वाले तथा पित्त को कुपित करने वाले मिर्च - मसालेदार पदार्थों  बंद कर दें।  खून ख़राब रहने पर भी इस प्रकार की बीमारियां होती है। इसलिए पानी भरपूर मात्रा पियें ताकि इससे आपका खून साफ़ रहेगा। 

17 . मूली के रस  में कुछ बूंदें सिरके की मिलाकर उसका लेप चेहरे पर लगाएं , इससे आपके झाइयां धीरे- धीरे ख़त्म हो जाएगी। 

18 . एक चम्मच मलाई में तीन - चार बादाम पीसकर दोनों का मिश्रण बना लीजिए।  इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हलके हाथों से मसाज करने के बाद सो जाइये।  सुबह उठकर इस लेप को  बेसन से धो लीजिए।  2 - 3  हफ्ते तक इस लेप को लगाने के बाद झाइयां समाप्त हो जाती है। 

19 . ताजा टमाटर काटकर चेहरे पर हलके हाथों से मसाज करें।  इस उपाय को नियमित रूप से करने से झाइयां समाप्त हो जाती है। 

20 . एलोवेरा के जैल  को गाय के दूध में मिलकर झाइयों पर लगाएं।  इस पैक को आधा घंटा  लगाने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। 

21 . झाइयां ख़तम करने के लिए गेंदे के फूल की पतियों को पीसकर झाइयों पर लगाए।  फिर १५ मिनट बाद पानी से धो लें।  रोजाना इसके इस्तेमाल से झाइयां ख़त्म हो जाती है।  

22 . महीन हल्दी को आक के दूध में मिलाकर  , पतला उबटन बनाकर रात  समय झाइयों पर लेप करें।  कुछ ही दिनों में आपके चेहरे की झाइयां समाप्त हो जाएगी। 

23 . जामुन की गुठलियों को साफ़ चिकने पत्थर पर घिसकर लगाने से मुहाँसे  दूर होते है , और झाइयां एकदम साफ़ हो जाती है।  

24 . यदि हम प्रतिदिन एक कप मूली का रस निकालकर एक सप्ताह तक पियें तो चेहरे के सारे दाग धब्बे अपने आप समाप्त हो जाते है।  

                                        



नोट  :- इस लेख में बताये गए नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। पहले से ली जा रही कोई भी दवा बंद न करें। असुविधा होने पर इस साइट की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।