Youtube

एड़ी ( Heel Pain ) के दर्द का इलाज

पुरुष हो या महिलाएं एड़ियों का दर्द किसी को भी सकता हैं।  एड़ी  में दर्द होना आजकल एक आम समस्या बन गई है।  यह एक तरह का रोग है जिसमें  बेहद दर्द और परेशानी होती हैं।  इस दर्द की वजह से शरीर में और भी कई तरह की बीमारियां जैसे कमर दर्द और स्लिप डिस्क जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

                                             


एड़ी  में दर्द के कारण 

1  . अधिक समय तक खड़े रहकर काम करना। 

2  . हड्डी का बढ़ना। 

3  . पोषक तत्वों की कमी। 

4  . ज्यादा टाइट कपडे  पहनना। 

5  . गिर जाने की वजह से। 

6  . पैर  का अचानक से मुड़  जाना। 

7  . मधुमेह व मोटापा। 

8  . अधिक नींद की गोलियां खाना। 

9  . ऊँचे जूते व सैंडिल पहनना। 

10 . अधिक सोना व खाना। 

11 . कंकर व पत्थर का लगना। 

12 . उम्र के साथ मांस का कम  होना। 

13 . हार्मोन से संबंधित  अधिक दवाई लेना। 

14 . कमर व पैरों  के साथ पेट को किसी भी तरह का तनाव न देना आदि। 

एड़ी के दर्द का घरेलू उपचार 

1  . एड़ी  के दर्द से ग्रस्त व्यक्ति यदि मिटटी को गर्म करके उसकी पोटली बना ले,  और उस पोटली से सेंक करे तो अवश्य ही एड़ी  के दर्द में आराम मिलता हैं।  और यह सेंक दिन में कितनी बार भी दे सकते हैं।  तेल को गर्म करके मालिश करने से भी इस दर्द में आराम मिलता हैं। 

2  . एड़ी  के दर्द से बचाव के लिए आपको सुबह उठकर वयायाम करना चाहिए। 

3  . जितना हो सके आप आरामदायक जूते व चप्पल पहनें।  स्पोर्ट्स जूते भी आप पहन सकते हो। 

4  . यदि दर्द की वजह चलना फिरना बंद हो गया  सरसों  के तेल में हल्दी को पकाकर उसमें नींबू , प्याज नमक डालकर पेस्ट बनाएं , और रात एड़ियों लगाएं।

5  . एलोवेरा को छीलकर इसका 50  ग्राम भाग खाली पेट खाएं। 

6  . एलोवेरा , अदरक और काला टिल को मिलाकर गर्म करें और इसको एड़ी पर लगाएं। 

7  . एड़ी  के दर्द से छुटकारा पाने के लिए 1  चम्मच दूध के साथ 1  चम्मच अश्वगंधा का चूर्ण मिलाकर सेवन करें। 

8  . एड़ी  के दर्द से मुक्ति पाने  अपने  भोजन में अदरक और पोदीना का इस्तेमाल अधिक से अधिक करें। 

9  . अपने भोजन में आंवला , सेव् , टमाटर , पत्तागोभी , कच्चा पपीता , आलू , ककड़ी तोरई को शामिल करें।

10 . एक चम्मच कलौंजी , एक चम्मच मेथी , एक चम्मच ईसबगोल और एक चम्मच अजवाइन को पीसकर चूर्ण बना लें और सुबह एक चम्मच खाली पेट इसका सेवन करें।  कुछ दिनों तक इस उपाय को करने से फायदा मिलता हैं। 

11 . एलोवेरा , अदरक और काले तिल को मिलाकर गर्म करे और उसको एडी  पर लगाएं। 

12 . किसी ऊँची  जगह पर बैठकर पैर  लटकाकर पैरो के पंजो को गोल - गोल कई बार घुमाएं। एकयूप्रेशर विधि से भी एड़ी में खून का दौरा बढ़ने से दर्द में राहत मिलती हैं।  

13 . एड़ी में दर्द निवारक मरहम लगाएं। 

14 . पंजो और एड़ी  के जोड़ों तथा मासपेशियों की कसरत करनी चाहिए। 

15 . रोज नमक के गर्म पानी में पैर चलाने  की क्रिया करें। 

16 . नौशादर एक चौथाई चम्मच , गवार पाठा - आधा चम्मच और आधा चम्मच हल्दी। एक बर्तन में गवार पाठा धीमी आंच पर गरम करें , उसमे नौशादर और हल्दी डालें , जब गवार पाठा पानी छोड़ने लगे तब उसे एक कॉटन के टुकड़े पर रख लें और थोड़ा ठंडा करें। जितना गरम ,  उसे एक कपडे पर रखकर एड़ी पर पट्टी  की तरह बांध लीजिये।  ये प्रयोग सोते समय करें क्योंकि इसे बांधकर चलना नहीं है। ये प्रयोग कम से कम 30 दिन तक पूरे धैर्य से करें। 

नोट  :- इस लेख में बताये गए नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। पहले से ली जा रही कोई भी दवा बंद न करें। असुविधा होने पर इस साइट की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।