Youtube

एलर्जी का घरेलू इलाज

एलर्जी से बचाव के लिए सबसे पहले ये जानना आवश्यक है कि एलर्जी का कारण क्या है ? क्योंकि एलर्जी का बचाव ही एलर्जी का सबसे अच्छा इलाज है।  

एलर्जी एक ऐसी समस्या है जो किसी को कभी भी हो सकती है। एलर्जी आमतौर पर नाक , कान गले , फेफड़ों और त्वचा को प्रभावित करती है। एलर्जी होने पर नाक बहना , त्वचा में खुजली , आँखों का लाल होना , उनसे पानी आना , सांस लेने में दिक्कत होना और सूजन आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

खानपान में मिलावट और वातावरण में प्रदूषण  की  वजह से एलर्जी की बीमारियां बढ़ती जा रही है। 

                                           


एलर्जी के कारण 

एलर्जी किसी भी पदार्थ से , मौसम के बदलाव से या आनुवांशिक कारणों से हो सकती है।  एलर्जी के कारणों में धूल , धुआं , मिटटी पराग कण , पालतू या अन्य जानवरों के संपर्क में आने से ,सौंदर्य प्रसाधनों से , कीड़े बर्रे आदि के काटने से , खाद्य पदार्थों से एवं कुछ अंग्रेजी दवाओं के उपयोग से एलर्जी हो सकती हैं सामान्यतया एलर्जी नाक , आँख , शवसन प्रणाली , त्वचा व खान - पान से सम्बंधित होती है किन्तु कभी - कभी पूरे शरीर में एक साथ भी हो सकती है जो की गंभीर हो सकती हैं।  

एलर्जी के लक्षण 

1  . आँख की एलर्जी - आँखों में लालिमा , पानी आना , जलन होना खुजली आदि। 

2  . नाक की एलर्जी - नाक में खुजली होना , छींके आना , नाक बहना , नाक बंद होना या बार - बार जुकाम होना आदि। 

3  . श्वसन संस्थान की एलर्जी - इसमें खांसी , सांस लेने में तकलीफ एवं अस्थमा जैसी गंभीर समस्या हो सकती हैं। 

4  . त्वचा की एलर्जी - त्वचा की एलर्जी काफी कॉमन है और बारिश का मौसम त्वचा की एलर्जी के लिए बहुत ज्यादा ख़राब है , त्वचा की एलर्जी में त्वचा पर खुजली होना , दाने निकलना , एक्जिमा , पित्ती उछलना आदि होते हैं। 

5  . खान - पान से एलर्जी - बहुत से लोगों को खाने पीने की चीजों जैसे दूध , अंडे , मछली , चॉकलेट आदि से एलर्जी होती हैं।  

6  . सम्पूर्ण शरीर की एलर्जी - कभी - कभी कुछ लोगों में एलर्जी से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है और सारे शरीर में एक साथ गंभीर लक्षण उत्पन्न हो जाते हैं , ऐसी स्थिति में तुरंत हॉस्पिटल लेकर जाना चाहिए। 

7  . अंग्रेजी दवाओं से एलर्जी - कई अंग्रेजी दवाएं भी एलर्जी का कारण बन जाती हैं।  जैसे - पेनिसिलिन का इंजेक्शन जिसका रिएक्शन बहुत खतरनाक होता है और मौके पर ही मौत हो जाती है इसके अलावा दर्द की गोलियां , सल्फा ड्रग्स एवम कुछ एंटीबॉयोटिक दवाएं भी सामान्य से गंभीर एलर्जी के लक्षण उत्पन्न कर सकती हैं। 

8  . मधुमखी ततैया आदि का काटना - इनसे भी कुछ लोगों में सिर्फ त्वचा की सूजन और दर्द की परेशानी होती है जबकि कुछ लोगों को इमरजेंसी में जाना पड़ जाता हैं। 

9  . खटाई से एलर्जी - कहते खाने से भी एलर्जी हो सकती हैं। 

                                               


एलर्जी में बचाव 

1  . एलर्जी का सर्वोत्तम उपाय है एलर्जी से बचाव।  इसलिए सर्वप्रथम ये पता करें की आपको किन चीजों से एलर्जी है। 

2  . घर के आसपास गंदगी न होने दें। 

3  . घर में अधिक से अधिक खुली और ताजा हवा आने का मार्ग प्रशस्त करें। 

4  . जिन खाद्य पदार्थों या वस्तुओं से एलर्जी है उनसे दूर रहें। 

5  . एकदम गरम से ठन्डे और ठन्डे और ठन्डे से  वातावरण में न जाएं। 

6  . बाइक चलते समय मुंह और नाक पर रुमाल बांधे , आंखों पर धूप का अच्छी क़्वालिटी का चश्मा  लगाएं। 

7  . रजाई , गद्दे , तकिये के के कवर एवं चद्दर आदि को समय - समय पर गरम पानी से धोते रहें। 

8  . रजाई , गद्दे , कम्बल आदि को समय - समय पर धुप दिखाते रहें। 

9  . पालतू जानवरों से एलर्जी है तो उन्हें घर में न रखें। 

10 . जिन पौधों के पराग कणों से एलर्जी है तो उनसे दूर रहें। 

11 . घर में मकड़ी वगैरह के जले न लगने दें समय - समय पर साफ़ सफाई करते रहें। 

12 . धूल मिट्टी से बचें , और यदि धूल मिट्टी भरे वातावरण में काम पड़ना ही पड़ जाए तो फेस मास्क पहनकर काम करें। 

एलर्जी का घरेलू इलाज 

1  .  जिन लोगों को नाक की एलर्जी बार - बार होती है उन्हें सुबह भूखे पेट 1  चम्मच गिलोय और 2 चम्मच आंवले के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर कुछ समय तक लगातार लेना चाहिए इससे नाक की एलर्जी में आराम आता हैं। 

2  .  जिन्हें बार - बार त्वचा की एलर्जी होती है उन्हें मार्च अप्रेल के महीने में जब नीम के पेड़ पर कच्ची कोपलें आ रही हो उस समय 5 - 7 कोपलें 2 - 3 कालीमिर्च के साथ अच्छी तरह चबा - चबाकर 15 - 20 रोज तक खाना त्वचा रोग से बचाता हैं। 

3  . एक अंजीर और एक छुहारा रात में दूध में उबालकर खाए। 

4  . 100 मिली खीरे का रस , 100 मिली चुकुन्दर का रस , और 300 मिली गाजर का रस मिलाकर पीने से एलर्जी में फायदा मिलता हैं। 

5  . चार पत्ते तुलसी , अदरक , मिश्री , लौंग और काली मिर्च मिलाकर बनाई हुई हर्बल चाय पीने से एलर्जी में आराम मिलता हैं। 

6  .  चार से पांच बूंदे कैस्टर आयल फलों या सब्जियों के रस में मिलाकर सुबह खाली पेट  लें।  जूस के अलावा आप पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।  इस नुस्खे से स्किन और नाक की एलर्जी में आराम मिलेगा। 

7  . एक चम्मच शहद और आधा नींबू का रस हलके गरम पानी में मिलाकर सेवन करने से एलर्जी ठीक होती हैं। 

8  . सर्दियों में चवण्यप्राश खाने से नाक और सांस की एलर्जी दूर होती हैं। 

9  . स्किन की एलर्जी से राहत पाने के लिए थोड़ा नींबू का रस नारियल के तेल में मिलाकर रात में लगाएं और अगले दिन सुबह नीम के पानी से धो लें। 

10 . स्किन की एलर्जी को दूर करने के लिए नीम की पत्तियों को 6 - 8 घंटे पानी में भिगोकर पीस लें।  इसको 30 मिनिट त्वचा पर लगाकर धो लें। 

11 . कुछ पत्ते तुलसी के लेकर उन्हें पीस लें।  अब इसमें एक चम्मच जैतून का तेल , लहसुन की दो कलियाँ , एक चुटकी नमक और एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर एलर्जी वाले स्किन पर लगाएं।  कुछ देर लगा रहने के बाद धो लें फायदा होगा। 

12 . एलोवेरा जैल में गुलाबजल मिलाकर लगाने से एलर्जी जल्द ही दूर होती हैं। 

13 . स्किन एलर्जी पर ऑलिव ऑइल लगाने से तुरंत आराम मिलता हैं। 

14 . स्किन एलर्जी होने पर नारियल के तेल को हल्का गरम करके रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर लगाएं।  और रात भर ऐसा ही  फायदा होगा।

15 . एक चम्मच सेब के सिरके में शहद मिलाकर इसे दिन में तीन बार एलर्जी पर लगाएं , फायदा होगा। 

16 . स्किन एलर्जी से बचने का सबसे घरेलू उपाय है , खूब सारे पानी का सेवन। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर की गंदगी यूरिन के साथ बाहर निकल जाती हैं। 

17 .  एलर्जी होने पर पपीते गूदे को मसलकर चेहरे पर 15 मिनिट लगा रहने दें , उसके बाद पानी से चेहरा धो लें। 

18 . नीम की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से एक छोटी से गोली बना लें , इसे शहद में डुबोएं और हर सुबह खाली पेट इसे निगल लें। अगले एक घंटे तक कुछ न खाएं , यह तरीका हर तरीके की एलर्जी में फायदा पहुँचाता हैं। 

19 . अगर गले में एलर्जी के कारण सूजन है।  तो पानी में नमक डालकर गरारा करने से काफी राहत मिलती हैं। इसके अलावा खारा पानी बंद नाक खोलने में भी आराम देता हैं।  और एलर्जी से भी बचाव करता हैं। 

20 . ओमेगा 3 फैटी एसिड से एलर्जी के कारण होने वाली सूजन से आराम मिलता हैं। 

21 . दिन में 1 या 2 कप ग्रीन टी के सेवन से एलर्जी में राहत मिलती हैं। 

22 . एलर्जी को जड़ से दूर भागने के लिए लहसुन को हर दिन 3 -  4 लौंग के साथ खाए  आराम मिलेगा। 

नोट  :- इस लेख में बताये गए नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। पहले से ली जा रही कोई भी दवा बंद न करें। असुविधा होने पर इस साइट की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। 




















No comments: